- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की...
Satna News: सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौत, मीटिंग में शामिल होने आ रहीं थीं मझगवां

By - Bhaskar Hindi |30 Aug 2025 2:28 PM IST
- पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
- बाइक का संतुलन बिगड़ा और दोनों लोग सड़क पर गिर गए।
Satna News: मझगवां थाना अंतर्गत पटना-पटनी रोड़ में सडक़ हादसे में पटनी गांव की आशा कार्यकर्ता राजकुमारी मवासी पति सियाराम (40) की मौत हो गई। आशा कार्यकर्ता पति के साथ बाइक से मझगवां मीटिंग में शामिल होने आ रहीं थीं। शुक्रवार को अपरान्ह तकरीबन सवा 3 बजे जैसे ही वह पटना-पटनी के पास पहुंची, वहीं मोड़ था।
सामने से अचानक ट्रक आ गया जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और दोनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में आशा कार्यकर्ता अचेत हो गई। राहगीरों की मदद से पति राजकुमारी को लेकर मझगवां अस्पताल पहुंचा।
बीएमओ डॉ. रूपेश सोनी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, 10 मिनट बाद आशा कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Created On :   30 Aug 2025 2:28 PM IST
Next Story