Satna News: विधवा महिला के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विधवा महिला के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार
  • मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया
  • पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Satna News: शादी का वादा कर 5 साल तक विधवा महिला का दैहिक शोषण करने के बाद रिश्ता तोड़ने और डराने-धमकाने के आरोप पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रामनगर पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय महिला के पति की लगभग 5 साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद पति के दोस्त सूरज पुत्र मोहनलाल लोनी 40 वर्ष, ने मदद के बहाने महिला से नजदीकियां बढ़ाई और फिर शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बना लिए।

यह सिलसिला 18 जून 2025 तक चलता रहा, लेकिन जब पीड़िता ने शादी करने और बच्चों को भी अपनाने की बात छेड़ी तो आरोपी मुकर गया। उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए महिला को घर से भगा दिया।

तब वह फरियाद लेकर रामनगर थाने पहुंची, जहां उसकी शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। इसी बीच मंगलवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Created On :   25 Jun 2025 1:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story