Satna News: अमरपाटन में महिलाओं ने रोकी कलेक्टर की गाड़ी

अमरपाटन में महिलाओं ने रोकी कलेक्टर की गाड़ी
  • अमरपाटन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं कलेक्टर रानी बाटड
  • शाम साढ़े 5 बजे का यह घटनाक्रम लगभग 30 मिनट तक चला।

Satna News: खाद की किल्लत को लेकर लंबे समय से परेशान किसानों का गुस्सा अब सडक़ पर दिखने लगा है। जगह-जगह जाम की स्थितियां बन रहीं हैं, तो वहीं मंगलवार को मैहर जिले के अमरपाटन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं कलेक्टर रानी बाटड की गाड़ी को महिला किसानों ने रोक लिया और खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाने लगीं।

ऐसे में मैहर कलेक्टर ने कार से उतरकर महिलाओं से चर्चा करते हुए उनकी समस्या सुनी और यथा उचित मदद का आश्वासन देते हुए अमरपाटन एसडीएम और तहसीलदार को आवश्यक निर्देश भी दिए। शाम साढ़े 5 बजे का यह घटनाक्रम लगभग 30 मिनट तक चला।

Created On :   17 Sept 2025 1:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story