पन्ना: गेहूं के खेत में हो रही थी गांजे की खेती, गांजे के १५ पौधे जब्त, आरोपी पकड़ाया

गेहूं के खेत में हो रही थी गांजे की खेती, गांजे के १५ पौधे जब्त, आरोपी पकड़ाया
  • गेहूं के खेत में हो रही थी गांजे की खेती
  • गांजे के १५ पौधे जब्त, आरोपी पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, सिवनी। लखनादौन थाना अंतर्गत बाम्हनवाड़ा में पुलिस ने गेहूं के खेत में लगे गांजे के १५ पौधे जब्त किए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे के पौधों की कीमत करीब दस हजार रुपए है। जिले में काफी समय बाद गांजे के पौधे जब्त जब्त किए गए हैं। पकड़ा गया आरोपी गांजा पीने का शौकीन था जिसने खुद बीज लगाकर पौधे तैयार किए।

ये है घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर ने खबर दी थी कि बाम्हनवाड़ा गांव निवासी संतोष साहू(४५) ने अपने गेहूं की फसल के पास गांजे के पौधे लगाए हैं। मौके पर पुलिस पहुंची और वहां की स्थिति को देखकर पुलिस भी दंग रह गए। आरोपी संतोष ने कुएं के किनारे गांजे के पौध्ेा लगाए थे। पौधों की सुगंध किसी को नहीं आए इसके लिए उसने गांजे के पौधों के पास हरा धनिया भी लगा दिया था। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए बेर की कंटीली झाडिय़ां भी लगा दी थी।

यह भी पढ़े -मोबाइल और हार्डवेयर की दुकान में चोरी, सीसीटीवी में नजर आए चोर, जांच में जुटी पुलिस

८६० ग्राम के थे पौधे

गांजे के पौधों की उंचाई करीब डेढ़ फिट थी। १५ पौधों का कुल वजन ८६०ग्राम पाया गया। इस कार्रवाई में लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे, एसआई रूकसार बानो, एएसआई महेश उईके, आरक्षक संदीप, प्रकाश, अरविंद, नवनीत पांडे और धनेश्वर शामिल रहे।

यह भी पढ़े -वाहनों में लगाई आग,दो हिरासत में,पुरानी रंजिश को लेकर हुई घटना

Created On :   11 March 2024 4:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story