- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- सिवनी में झमाझम बारिश
सिवनी न्यूज: सिवनी में झमाझम बारिश

डिजिटल न्यूज सिवनी सिवनी में झमाझम बारिश से बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रात से जारी बारिश का कम्र दोपहर बाद भी अनवरत् बना हुआ है। बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई जगह रपटे-पुलिया ओवरफ्लो होने की जानकारी सामने आई है। लखनवाड़ा स्थित वैनगंगा का पुराना पुल ओवरफ्लो हो जाने से आवाजाही थम गई थी। शहर में भी कई जगह जलभराव की स्थिति बनी। बुधवारी बाजार का नाला ओवरफ्लो होने से एक बार फिर गलियों व मुख्यमार्ग पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।
Created On :   22 July 2026 2:31 PM IST
Next Story












