- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- हाईवे से अतिक्रमणों का सफाया
Seoni news: हाईवे से अतिक्रमणों का सफाया

डिजिटल न्यूज़ सिवनी
सिवनी-कुरई के बीच नेशनल हाईवे 44 पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में जुटा है। कुरई के बाद अब मोहगांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणों का सफाया किया गया है। कार्रवाई करते हुए यहां 43 अतिक्रमण हटाए गए हैं। लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दुकानों का संचालन किया जा रहा था, जिससे पूरे समय हादसे की आशंका बनी रहती थी। मोहगांव को वैसे भी ब्लैक स्पॉट के रूप में पहचाना जाता है, जहां पूर्व में हुए हादसों में जानें भी जा चुकी थीं, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमणों की संख्या बढ़ती जा रही थी। यहां एनएचएआई ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे। अब राजस्व व पुलिस विभाग के सहयोग से 43 अतिक्रमण हटा दिए गए। एनएचएआई की ओर से यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई है। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन परिवारों का रोजगार इस कार्रवाई से प्रभावित हुआ है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था या पुनर्वास पर भी विचार किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
Created On :   22 July 2026 2:49 PM IST












