Shahdol news: शहर में खुलेगा नया डिग्री कॉलेज

शहर में खुलेगा नया डिग्री कॉलेज
आयुक्त उच्च शिक्षा ने रीवा के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक को जारी किया पत्र, मांगी सर्वे रिपोर्ट

डिजिटल न्यूज़ शहडोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 25 अक्टूबर को शहडोल दौरे में कॉमन कॉलेज की घोषणा पर फिलहाल संशय की स्थिति है, क्योंकि शहडोल शहर में नवीन महाविद्यालय खोले जाने के लिए आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल ने 29 अक्टूबर को रीवा के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक को पत्र जारी किया है। इसमें नवीन कॉलेज खोले जाने के लिए सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। उच्च शिक्षा ओएसडी डॉ. राजेश कुमार पाठक द्वारा जारी पत्र में सर्वे कर मांगी गई जानकारी में नवीन महाविद्यालय खोले जाने का स्थान, क्षेत्र ग्राम है, तहसील, विकासखंड या जिला इसकी जानकारी। विधानसभा और जनसंख्या के साथ ही चारो दिशाओं में नजदीक में स्थापित महाविद्यालय से किलोमीटर में दूरी। जो महाविद्यालय हैं वे शासकीय हैं या अनुदान प्राप्त हैं और वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों की संख्या शामिल है। प्रस्तावित महाविद्यालय के कैचमेंट एरिया में संचालित 12वीं कक्षा वाले हायर सेकेंडरी स्कूलों की जानकारी और वहां संकाय अनुसार छात्र-छात्राओं की संख्या मांगी गई है। इस सर्वे रिपोर्ट के बाद जानकार यही कह रहे हैं कि शहडोल शहर में अब नया कॉलेज बनेगा। बता दें कि आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश द्वारा 29 अक्टूबर को क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा को पत्र जारी कर मुख्यमंत्री कार्यालय से 25 फरवरी 2025 को जारी पत्र का हवाला देते हुए शहडोल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नवीन शासकीय महाविद्यालय खोले जाने की मांग का जिक्र किया गया है। इसी आधार पर सर्वे कर जानकारी मांगी गई है।

गर्ल्स कॉलेज को कोएड करने पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं-

शासकीय स्नातकोत्तर गृहविज्ञान कन्या महाविद्यालय गल्र्स कॉलेज शहडोल के प्राचार्य सुनीन सक्सेना का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शहडोल में नवीन कॉलेज खोले जाने के लिए सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। वह रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अब गल्र्स कॉलेज को कोएड किए जाने पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बनेगा नया डिग्री कॉलेज :

उच्च शिक्षा से जुड़े जानकार बताते हैं कि राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग से 29 अक्टूबर को जारी पत्र के बाद स्पष्ट है कि शहडोल में नया डिग्री कॉलेज बनेगा। संभव है कि अब गल्र्स कॉलेज को कोएड नहीं किया जाए। विभाग से जुड़े अधिकारियों को इस पत्र के बाद कार्रवाई तेज करनी चाहिए।

Created On :  

Tags

Next Story