Shahdol news: नगरपालिका ने सडक़ किनारे से हटाए अतिक्रमण

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
शहडोल बस स्टैंड से लल्लू सिंह चौक के बीच सडक़ किनारे ठेला व अन्य सामग्री रखकर अस्थाई अतिक्रमण पर सोमवार को नगर पालिका ने कार्रवाई की। कई ठेले व सामग्री हटाया गया। नगर पालिका सीएमओ अमित तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए कार्रवाई के दौरान सडक़ एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थाई रूप से रखे गए बड़े ठेलों तथा अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका की टीम ने मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए चेतावनी दी गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। ऐसा नहीं करने पर नगर पालिका द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों एवं छोटे व्यवसायियों से अपील की गई कि वे सडक़, फुटपाथ एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थायी रूप से ठेले रखकर आवागमन बाधित न करें। छोटे व्यवसायी एवं फेरी लगाने वाले चलित ठेलों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
Created On :  
