- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- अंडर ग्राउंड कोयला खदान में फंसी...
Shahdol news: अंडर ग्राउंड कोयला खदान में फंसी सीएम मशीन

डिजिटल न्यूज़ शहडोल
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल की जमुना-कोतमा एरिया अंतर्गत बरतराई अंडर ग्राउंड यूजी कोयला खदान में 10 अक्टूबर की सुबह 7 बजे कन्टीन्यूअस माइनर सीएम मशीन फंस गई। यह मशीन जमीन के अंडर मुहाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर कोयला खुदाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि सरफेस के अचानक बैठ जाने से मशीन फंस गई। इस घटना के साथ ही एक बार एसईसीएल की अंडर ग्राउंड कोयला खदान में खनन के दौरान सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। यहां कोयला खुदाई का काम एसईसीएल ने टीएमसी प्राइवेट कंपनी को दिया है। कंपनी के प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि मशीन को निकालने की कोशिशें जारी है। दूसरी ओर एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र बरतराई यूजी माइंस के सबएरिया मैनेजर अनिल कुमार ने सीएम मशीन को निकालने के लिए दूसरी मशीन की मदद ली जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया में एक सप्ताह का समय लग सकता है। मशीन की कीमत क्वालिटी और काम अनुसार 8 से 30 करोड़ रूपए तक होती है।
Created On :   14 Oct 2026 2:42 PM IST












