Shahdol news: फास्टटैग रिचार्ज विवाद में पिस्टल निकालने पर कार्रवाई की मांग

फास्टटैग रिचार्ज विवाद में पिस्टल निकालने पर कार्रवाई की मांग
सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

डिजिटल न्यूज़ शहडोल

धुरवार टोल प्लाजा में गुरूवार रात 10 बजे थार वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूएम8005 में फास्टटैग रिचार्ज नहीं होने का विवाद पिस्टल निकालने और थाने में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाने तक पहुंच गया। टोल प्लाजा कर्मचारी राजकुमार यादव ने थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि थार वाहन में फास्टटैग रिचार्ज नहीं था और टोल के पैसे मांगने पर धौंस दिखाने के साथ ही अपशब्द कहते हुए टोल के पैसे नहीं देने कहा गया। वाहन निकालने के लिए टोल राशि जरूरी होने की बात कहने पर वाहन मालिक ने पिस्टल निकाल लिया। जो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। राजकुमार ने सोहागपुर थाना पुलिस से ठोस कार्रवाई की मांग की। टोल के सीनियर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सोहागपुर पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। दूसरी ओर थार मालिक सरकारी शराब दुकान ठेकेदार ऋषि दिग्विजय सिंह ने भी सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाकर टोल कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि टोल में अपराधिक प्रवृत्ति के लडक़े जबरिया विवाद करते हैं। गुरूवार रात गाड़ी में शराब ठेके के 18 लाख रूपए रखे थे। वीआईपी रूट से गाड़ी निकालने पर रोक लिया गया और कर्मचारी ने पहला शब्द ही ऐसा बोला जिसमें सम्मान को ठेस पहुंच रही थी। विवाद के बाद उसने और साथियों को बुलाया। चूकि गाड़ी में पैसे के साथ लाइसेंसी पिस्टल रखी थी तो उसे सीट से उठाकर कमर में रखा गया है। सीसीटीवी में यह भी देखा जा सकता है कि किसी पर पिस्टल तानी नहीं है।

Created On :   14 Oct 2026 3:21 PM IST

Tags

Next Story