Sidhi News: छुइया घाटी गोलीकांड, कथित मास्टरमाइंड संजय पटेल प्रयागराज से गिरफ्तार

छुइया घाटी गोलीकांड, कथित मास्टरमाइंड संजय पटेल प्रयागराज से गिरफ्तार
खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

डिजिटल डेस्क,सीधी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुइया घाटी में ओडिशा पुलिस की अभिरक्षा से गांजा तस्करी के आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाने के लिए हुई गोलीबारी के मामले में बड़ी खबर सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, वारदात के कथित मास्टरमाइंड संजय पटेल को प्रयागराज से 2 अन्य के साथ गिरफ्तार किये जाने की सूचना है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

पुलिस पूछताछ में घटना की साजिश, गोलीबारी में शामिल लोगों और आरोपी आदित्य मिश्रा को फरार कराने में मदद करने वालों के संबंध में अहम खुलासे होने की संभावना है। आदित्य मिश्रा की फरारी और संजय पटेल की कथित गिरफ्तारी को लेकर अब पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Created On :   15 Oct 2026 7:17 PM IST

Next Story