- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- धर्मांतरण के प्रलोभन और मारपीट...
Sidhi News: धर्मांतरण के प्रलोभन और मारपीट मामले में मां-बेटी गिरफ्तार, भेजा जेल

डिजिटल डेस्क,सीधी। सीधी जिले में कथित धर्मांतरण के प्रलोभन और मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीलम दीक्षित और गीता दीक्षित के रूप में हुई है। गुरुवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी नीलम दीक्षित जिला चिकित्सालय सीधी में नर्स के पद पर पदस्थ हैं। उनके निलंबन की कार्रवाई शुक्रवार को किए जाने की जानकारी सामने आई है।
धर्म परिवर्तन के बदले एक लाख रुपये का कथित लालच
फरियादी रघुनाथ प्रजापति ने 11 अक्टूबर को जमोड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, इसके बदले एक लाख रुपये देने तथा अन्य लोगों को लाने पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक लाख रुपये, सरकारी नौकरी और मुफ्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया जा रहा था। फरियादी का कहना है कि उन्होंने इन प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया और जमोड़ी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रार्थना सभा के दौरान विवाद, तीन कार्यकर्ताओं हुए थे घायल
11 अक्टूबर को जमोड़ी थाना क्षेत्र की एमपीईबी कॉलोनी के पीछे स्थित एक निजी मकान में आयोजित प्रार्थना सभा से जुड़ा है। जहां कथित धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद और मारपीट हुई, जिसमें तीन कार्यकर्ता घायल हुए थे घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
जमोड़ी थाना प्रभारी केदार परौहा के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के क्रम में बुधवार शाम दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभागीय कार्रवाई भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Created On :   15 Oct 2026 7:15 PM IST












