Sidhi news: सम्राट पृथ्वीराज चौक पर पति-पत्नी और क्लीनर भिड़े

सम्राट पृथ्वीराज चौक पर पति-पत्नी और क्लीनर भिड़े
कहासुनी में क्लीनर की धुनाई, वीडियो वायरल

डिजिटल न्यूज़ सीधी

शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौक पर मंगलवार रात करीब 9 बजे मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। सीधी-अमिलिया मार्ग पर संचालित द्विवेदी बस के क्लीनर के साथ बाइक सवार पति-पत्नी ने कथित तौर पर मारपीट की। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी क्लीनर से हाथापाई करने लगे।

जानकारी के अनुसार, क्लीनर बस से उतरकर दुकान पर सामान लेने जा रहा था, तभी बाइक सवार पति-पत्नी से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। कोतवाली पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई। बुधवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

Created On :   14 Oct 2026 4:15 PM IST

Tags

Next Story