- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- तीन साल में हजारों बच्चों में जगाई...
सीधी न्यूज: तीन साल में हजारों बच्चों में जगाई पर्यावरण और समाज की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क सीधी। गांधी जयंती के अवसर पर ऋषिकेश फाउंडेशन की बाल एवं युवा टोली ‘मोगली पलटन’ ने अपनी स्थापना के तीन वर्ष पूरे कर लिए। तीन वर्षों की इस यात्रा में पलटन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है।
2 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई मोगली पलटन का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। ‘नव-निश्चयवाद’ के विचार से प्रेरित संस्था विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का संदेश दे रही है।
‘कछुआ चाल साइकिल रैली’ के माध्यम से अब तक 27 रैलियां आयोजित की गईं, जिनमें 2 हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया। ‘मिशन रामबाण’ के तहत जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर 5 हजार से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी संदेश पहुंचाया गया।
इसी तरह ‘गाय है तो गांव है’ अभियान के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था, गोवंश संरक्षण और जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। 13 साइकिल रैलियों में 600 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। ‘सोन घड़ियाल संरक्षण’ अभियान के तहत बच्चों और युवाओं ने 12 घंटे में 100 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर वन्यजीव
संरक्षण का संदेश दिया।
Created On :   2 Oct 2026 4:31 PM IST












