- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- एकलव्य स्कूल हड़बड़ो के छात्र नीरज...
सीधी न्यूज: एकलव्य स्कूल हड़बड़ो के छात्र नीरज सिंह का राज्य स्तर क्रिकेट में चयन

डिजिटल डेस्क सीधी।जिले के एकलव्य पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल, हड़बड़ो के प्रतिभावान छात्र नीरज सिंह ने खेल जगत में एक बार फिर स्कूल और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। 70वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत बीते 24 सितंबर 2026 को सिंगरौली में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट (19 वर्ष) प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी नीरज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। अपने शानदार खेल कौशल की बदौलत नीरज का चयन सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यह स्कूल न केवल पढ़ाई बल्कि अन्य रचनात्मक गतिविधियों में हमेशा जिले में प्रथम स्थान पर रहता है। सांस्कृतिक, कुश्ती और वॉलीबॉल, वुशु जैसी स्पर्धाओं में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। इसी कड़ी में अब विद्यालय की क्रिकेट टीम ने अपनी मजबूत दावेदारी से सबको प्रभावित किया है। राज्य स्तर पर चयन होने से एकलव्य स्कूल हड़बड़ो के खेल शिक्षक अरविन्द सिंह, रजनीश पाण्डेय, सौरभ केवट एवं समस्त स्टाफ में भारी हर्ष का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। सिंगरौली में आयोजित इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नीरज ने जिले का मान बढ़ाया है। इस राज्य स्तर की प्रतियोगिता नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेंगी। विद्यालय के इस उपलब्धि में संचालक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, नीतू सिंह, प्रबंधक विनोद सिंह, संरक्षक शीलध्वज सिंह, श्यामलाल शर्मा, श्वेता सिंह, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, मनीता सिंह, मनोज खरे, संध्या शुक्ला, अरविन्द सिंह, विदित सिंह, संजय पाण्डेय, करुणा मिश्रा, सुनीता विश्वकर्मा, माधव सिंह, सपना तिवारी, अभिषेक तिवारी, शशिकान्त दीक्षित, अनूप लखेरा, महेन्द्र सोनी, प्रमोद जोगी, सौरभ केवट,रागिनी वर्मा, संध्या सिंह, ज्योति सिंह, ऋचा पाण्डेय, दिव्यांशी चतुर्वेदी एवं सभी क्षेत्रवासियों ने बधाई प्रेषित की है एवं आगे नेशनल स्कूल गेम्स में चयन के लिए आशीर्वाद दिया है।
Created On :   2 Oct 2026 4:13 PM IST












