सीधी न्यूज: बरही संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की पिकअप पलटी, 15 घायल

बरही संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की पिकअप पलटी, 15 घायल
डढ़िया के पास दोपहर में हुआ हादसा, महिलाओं और बच्ची समेत कई लोग जख्मी, 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायल

डिजिटल डेस्क सीधी जिले में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर ग्राम डढ़िया के पास बरही संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग सोनवर्षा से सेमरी की ओर बरही संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान डढ़िया के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई। हादसे में किसी के सिर में चोट आई तो किसी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ। वहीं कुछ लोगों के चेहरे और सीने में भी चोटें आई हैं।

महिलाओं और बच्ची समेत कई लोग घायल

हादसे में घायल होने वालों में गोरेवा रजक (65), शकुंतला रजक (45), अनीता रजक (35), किरण रजक (26), सीता रजक (35), शीला रजक (45), कलावती रजक (70) और प्रिया रजक (12) शामिल हैं। इनके अलावा अन्य लोग भी घायल हुए हैं।


Created On :  

Tags

Next Story