हड़कंप: हाजिरी एप शुरू करते ही चलने लगी पोर्न क्लिप

हाजिरी एप शुरू करते ही चलने लगी पोर्न क्लिप
  • आश्रमशाला कर्मियों में मचा हड़कंप
  • एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प विभाग

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प विभाग, पांढरकवड़ा के तहत सभी आश्रमशाला और अनुदानित आश्रमशाला के कर्मियों को अटेंडेंस के लिए विभाग की ओर से एप जारी किया गया है। मंगलवार को कर्मियों ने इस एप पर हाजिरी लगाने के लिए जैसे ही एप शुरू किया तो उस पर पोर्न क्लिप चलने लगी। इससे कर्मी एक दूसरे से इसे लेकर बात करने लगे। महिला कर्मियों के लिए यह काफी शर्मनाक था। इसके चलते यह एप तुरंत बंद करने का अनुरोध कर्मियों के संगठन ने आदिवासी विकास प्रकल्प अधिकारी से किया। प्रकल्प अधिकारी नागराजन ने भी फिलहाल इसे बंद रखने की सूचना कर्मियों को दी। कर्मियों की आश्रमशाला में आने-जाने पर नियंत्रण की दृष्टि से यह आधुनिक प्रणाली शुरू की गई है। इस एप को शुरू करने पर क्यू आर कोड आता है। उसे स्कैन करने पर अटेंडेंस लिया जाता है। लेकिन मंगलवार सुबह कर्मियों ने इस एप को शुरू किया तो पोर्न क्लिप चलने लगी। इससे कर्मियों में खलबली मच गई। साथ ही अज्ञात हैकर द्वारा यह एप हैक किए जाने की चर्चा है।

एप तुरंत बंद करें

संतोष राऊत, राज्य अध्यक्ष आदिवासी विकास विभाग कर्मचारी संगठन के मुताबिक शासकीय व अनुदानित आश्रमशाला कर्मियों की अटेंडेंस को लेकर जो एप विभाग ने जारी किया है, उसमें मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ता है। आधार क्रमांक डाला जाता है। इसके चलते कर्मियों की गोपनीयता को खतरा है। मंगलवार को एप में सावधान की चेतावनी और गलत वीडियो चलने लगे। यह कर्मियों के लिए उचित नहीं है। इस एप को तुरंत बंद कर देना चाहिए। प्रकल्प अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई है।


Created On :   27 Dec 2023 2:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story