बना रिकॉर्ड: नामीबिया के 22 साल के निकोल लॉफ्टी-ईटन ने ठोका विश्व का सबसे तेज टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक, केवल इतनी गेंदों में रच दिया इतिहास

नामीबिया के 22 साल के निकोल लॉफ्टी-ईटन ने ठोका विश्व का सबसे तेज टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक, केवल इतनी गेंदों में रच दिया इतिहास
  • लॉफ्टी-ईटन ने ठोका विश्व का सबसे तेज टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक
  • केवल 33 गेंदों में रच दिया इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नामीबिया के युवा क्रिकेटर निकोल लॉफ्टी-ईटन ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाकर एक नया कीर्तिमान बनाया है। 22 साल के निकोल ने अपना शतक मात्र 33 गेंदों में पूरा कर लिया। उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला के पिछले अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आपको बता दें कि, निकोल लॉफ्टी-ईटन से पहले नेपाल के खिलाड़ी कुशल मल्ला के नाम सबसे तेज टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने का रिकॉर्ड था। कुशल ने अपना शतक बनाने के लिए 34 गेंदों का सामना किया था। खास बात तो यह है कि निकोल लॉफ्टी-ईटन ने यह रिकॉर्ड नेपाल के खिलाफ खेलकर ही बनाया है।

औसत 15.72 का, अब बनाया विश्व रिकॉर्ड

निकोल लॉफ्टी-ईटन का यह शतक कई मायनों में दिलचस्प है। आपको बता दें कि, इस ऐतिहासिक दिन से पहले निकोल टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए नहीं जाने जाते थे। यहां तक कि टी20 क्रिकेट में उनके नाम कोई अर्धशतक भी नहीं था, साथ ही उनका औसत भी महज 15.72 का ही था। लेकिन नेपाल के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में उन्होंने विश्व का सबसे तेज शतक जड़कर सभी को चौंका दिया। निकोल लॉफ्टी-ईटन का वर्ल्ड रिकॉर्ड केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि, नामीबिया क्रिकेट के लिए गर्व का पल है। उनकी इस शतक को सालों तक याद किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

1. यान निकोल लॉफ्टी - 33 गेंद (2024)

2. कुशल मल्ला - 34 गेंद (2023)

3. डेविड मिलर - 35 गेंद (2017)

4. रोहित शर्मा - 35 गेंद (2017)

क्या रहा नामीबिया बनाम नेपाल मैच का नतीजा?

नेपाल में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज का पहला मैच नेपाल और नामीबिया के बीच खेला गया। जिसमें नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। नामीबिया की तरफ से यान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। निकोल के अलावा मनल करुगर ने भी 59 रन बनाए। 207 रनों के बड़े टारगेट का सामना करने उतरी नेपाल की टीम मात्र 186 रनों पर ऑल-आउट हो गई और पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक सकी। नामीबिया की टीम ने 20 रनों से मुकाबला जीत लिया।

Created On :   27 Feb 2024 3:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story