IPL 2026: क्वालिफायर-2 में GT के हाथों मिली हार से बौखलाए RR के हेड कोच, इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा

क्वालिफायर-2 में GT के हाथों मिली हार से बौखलाए RR के हेड कोच, इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा
क्वालिफायर-2 में गुजरात के हाथों मिली हार के बाद राजस्थान के हेड कोच कुमार संगाकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन पर निशाना साधा।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को खेले गए टूर्नामेंट के क्वालिफायर-2 मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब कल यानि (रविवार, 31 मई) को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं कल खेले गए मैच के बाद राजस्थान के हेड कोच कुमार संगाकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन पर निशाना साधा। बता दें कि करन ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपरकिंग्स से राजस्थान में शामिल हुए थे, लेकिन इंजरी के चलते वह पूरा सीजन ही नहीं खेल सके।

इस वजह से करन पर बरसे संगाकारा

राजस्थान ने आईपीएल से पहले ट्रेड डील के माध्यम से संजू सैमसन राजस्थान से चेन्नई, जबकि रवींद्र जडेजा व सैम करन चेन्नई से राजस्थान में शामिल हुए थे। लेकिन टी20 वर्ल्डकप 2026 में इंजरी होने की वजह से करन ने आईपीएल-19 से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद राजस्थान ने श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था।

गुजरात से क्वालिफायर-2 में मिली हार के बाद संगाकारा ने सैम करन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आईपीएल चल रहा था और सैम करन 'सरे' के लिए खेल रहे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमें बताया गया था कि सैम करन की इंजरी गंभीर है, वह IPL 2026 खत्म होने तक ठीक नहीं हो पाएंगे। मैंने उन्हें 'सरे' के लिए 2-3 मैच खेलते हुए देखा, जो निराशानजक था। हम उन्हें अपनी टीम में खेलते हुए देखना चाहते थे।" हालांकि उन्होंने इसके साथ ये भी कहा कि ये अच्छा है कि इसके बारे में उन्होंने हमें पहले बता दिया था जिससे हम उनका रिप्लेसमेंट चुन सके।

अपने इंजरी पर ये बोले थे करन

वहीं इससे पहले सैम करन ने अपनी इंजरी को लेकर कहा था कि ये नहीं कहा जा सकता कि मैं कब तक स्वस्थ हो पाउंगा। स्कैन में चोट गंभीर दिखाई दी है, इस वजह से मुझे आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस लेना पड़ा। बता दें कि सैम करन टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। वह अब तक तीन मुकाबले खेल चुके हैं और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Created On :   30 May 2026 4:32 PM IST

Tags

Next Story