IPL 2026: इस खिलाड़ी की असफलता से DC का मध्यक्रम हुआ कमजोर, दो मैचों में दिल्ली को अपने दम पर दिलाई थी जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के शुरुआती दो मुकाबलों में तूफानी पारी खेलने वाले समीर रिजवी का बल्ला अचानक शांत हो गया है। वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलते हैं। आज टूर्नामेंट का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और DC के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दिल्ली को अपने दम पर दो मैचों में जीत दिलाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज समीर रिजवी क्या एक बार फिर अपना जलवा दिखा पाएंगे।
सीजन के शुरुआती दो मैचो में दिल्ली को अपने दम पर जीत दिलाने वाले 22 वर्षीय बल्लेबाज समीर रिजवी जीत के हीरो थे। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को निकाल कर जीत दिलाई थी। लखनऊ के खिलाफ फंसे मैच में रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रन बनाकर जीत दिलाई थी। उसके बाद दूसरी बार मुंबई के खिलाफ 51 गेंदों में 90 रन की पारी खेल कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया था।
दिल्ली अब तक 8 मैच खेल चुकी है 3 में उसे सफलता मिली है। रिजवी का बल्ला 5 पारियों में नहीं चला जिसके कारण DC को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला टीम अपने दम पर जीती थी। दिल्ली पॉइंट्स टेबले में 6 अंक के साथ सातवें नंबर पर है।
शुरुआती दो मैचों में 160 रन बनाने वाले रिजवी ने उसके बाद 6 मैचों की 5 पारियों में महज 49 रन बना सके हैं। रिजवी की असफलता से डीसी का मध्यक्रम कमजोर हुआ है। टूर्नामेंट में आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं। आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की संभावना तलाशनी है, तो रिजवी का रन बनाना बेहद अहम होगा।
Created On :   1 May 2026 7:04 PM IST







