IPL News: 'दम है तो स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का मारो..' वैभव सूर्यवंशी को मिला चैलेंज

दम है तो स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का मारो.. वैभव सूर्यवंशी को मिला चैलेंज
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज प्लेयर ने वैभव सूर्यवंशी को चैलेंज दिया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के यंग स्टार वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। इस 15 साल के बैटर को दुनिया के दिग्गज बॉलरों के खिलाफ बैखोफ बल्लेबाजी करने के अंदाज ने रातों-रात स्टार बना दिया है। अभी तक के आईपीएल में उन्होंने बुमराह, हेजलवुड और सिराज जैसे गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है।

खासकर उन्होंने यॉर्कर किंग कहे जाने वाले जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज इयान बिशप ने सूर्यवंशी को चैलेंज दिया है।

क्या बोले बिशप?

इयान बिशप का कहना है कि दिल्ली के खिलाफ मैच में राजस्थान के इस यंग स्टार बैटर को मिचेल स्टार्क का सामना करने में दिक्कतें सामने आएंगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए बिशप ने कहा, 'मुझे लगता है कि आपको मिचेल स्टार्क को क्रेडिट देना होगा। वह एक बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे वह जसप्रीत बुमराह की तरह गलती नहीं करेंगे।'

वैभव जो कि टूर्नामेंट पहले ही मंझे हुए तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा चुके हैं, उनके लिए यह बयान किसी चैलेंज से कम नहीं है।

वैभव का बैट बेसबॉल प्लेयर की तरह

वैभव की मानसिक मजबूती की तारीफ करते हुए विशप ने कहा कि उनका बैट स्विंग किसी बेसबॉल खिलाड़ी की तरह है। अक्सर एक समय बाद हर युवा बल्लेबाज की कोई न कोई कमजोरी उजागर हो जाती है लेकिन वैभव के साथ ऐसा नहीं है। बिशप ने कहा, 'यह देख पाना बहुत कठिन है कि उनकी असल कमजोरी क्या है। अंडर-19 वर्ल्ड कप और सनराइजर्स के खिलाफ बैक ऑफ लेंथ गेंदों ने उनके लिए कुछ मुश्किलें पैदा की थीं लेकिन अगर आपकी लेंथ सटीक नहीं रही तो वही गेंदें स्टेडियम के बाहर नजर आती हैं।'

Created On :   1 May 2026 5:41 PM IST

Tags

Next Story