IPL 2026: विराट कोहली के अग्रेसिव सेलिब्रेट का शुभमन गिल ने दिया करारा जवाब! मैच जीतने के बाद किया पोस्ट वायरल

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। आईपीएल 2026 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया। होम टीम गुजरात ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। 156 रन के टारगेट को गुजरात ने महज 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल ने मुकाबले में केवल 18 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने अपनी टीम की जीत रखी।
मैच में गिल को एक बार जीवनदान भी मिला, जब कोहली ने शानदार फील्डिंग कर गेंद को विकेट पर मारा लेकिन वो मिस हो गए। लेकिन इसके बाद जब विराट ने उनका शानदार कैच पकड़ा, तो अग्रेसिव सेलिब्रेशन किया, उन्होंने गुस्से से गिल को घूरा भी।
गिल का पोस्ट वायरल
मैच जीतने के बाद शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें मैच के दौरान की भी कुछ तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में विराट कोहली कैच लेने के बाद गिल को घूरते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में गिल ने लिखा, 'प्ले होल्ड जेसन होल्डर बोल्ड परफॉरमेंस बाय टीम टुनाइट।'
इस पोस्ट की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि प्ले बोल्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टैगलाइन है। फैंस का कहना है कि इसके जरिए शुभमन गिल, विराट कोहली और उनकी टीम पर तंज कस रहे हैं।
बता दें कि मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच मैच में बैंटर चल रही थी। कई बार कोहली को गिल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। इसके अलावा कोहली मैच में अंपायर से भी भिड़ गए। दरअसल, रजत पाटीदार का जो कैच जेसन होल्डर ने पकड़ा था, उस पर आरसीबी ने सवाल उठाए थे। टीम का कहना था कि होल्डर ने कैच ठीक तरह से नहीं पकड़ा, उनके हाथ से गेंद ग्राउंड पर टच हो गई थी।
Created On :   1 May 2026 3:34 PM IST









