RR vs DC Preview 2026: राजस्थान और दिल्ली के बीच आईपीएल का 43वां मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर प्लेइंग 11 तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1 मई 2026 को सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स का अब तक का सफर अच्छा रहा है। RR ने आईपीएल 2026 में 6 मैच जीतकर 12 अंको की बढ़त के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये टूर्नामेंट काफी मुश्किलों भरा नजर आ रहा है। पिछले दो मैचों में टीम के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। ऐसे में चलिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर प्लेइंग 11 तक सब कुछ जानते हैं।
खिलाड़ियों की आवाजाही
आईपीएल 2026 में अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। जिसमें 1 मई से मिचेल स्टार्क शामिल होने वाले हैं और वे दिल्ली की ही तरफ से खेलेंगे। वहीं, लुंगी एनगिडी के पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान सिर में चोट लग गई थी और उनको जयपुर में होने वाले मुकाबले से बाहर होना पड़ा था।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 'नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेना अहम रहा', प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बोले जेसन होल्डर
RR vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल की शुरूआत से कुल 28 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें राजस्थान ने 15 मैचों में जीत हासिल की और दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 13 बार राजस्थान को हराया है। ऐसे में यह साफ है कि राजस्थान ने 15 मैच जीतकर अपना स्थान दिल्ली के सामने मजबूत बनाया है। बता दें, आईपीएल में राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मैच 19 अप्रैल 2008 को खेला गया था।
सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर की क्या है पिच रिपोर्ट?
यह पिच खेल के लिए पर्याप्त रूप से तैयार है। इस पिच पर गेंद की स्पीड और उछाल खिलाड़ी के मुताबिक ही होती है। इसका मतलब यह है कि पिच किसी प्रकार से खिलाड़ीयों को निराश नहीं करती है। हालांकी ग्राउंड पर पावरप्ले के दौरान गेंद स्विंग हो सकती है जो गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है।
क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11?
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन में रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, डोनोवान फरेरा, दासुन शनाका, शुभम दुबे/यश राज पंजा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा शामिल हैं।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, साहिल परख, नीतीश राणा, समीर रिजवी/टी नटराजन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और दुष्मंता चमीरा शामिल हैं।
Created On :   1 May 2026 3:19 PM IST









