MI Playoff Qualification Scenario: 8 मुकाबले...केवल दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है मुंबई, जानें क्या है समीकरण

8 मुकाबले...केवल दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है मुंबई, जानें क्या है समीकरण
मुंबई इंडियंस का इस आईपीएल में अभी तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम 8 मैचों में से केवल 2 ही जीत सकी है और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर काबिज है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई इंडियंस का इस आईपीएल सीजन का सफर अभी तक बेहद कठनाई भरा रहा है। न हार्दिक पांड्या खेल अच्छे पा रहे हैं और न ही कप्तानी ढंग से कर पा रहे हैं। इसके लिए उनकी जमकर आलोचना हो रहा है। टीम 8 मैचों में से केवल 2 ही जीत सकी है और पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर काबिज है।

लीग स्टेज के 14 मैचों में से टीम ने 8 खेल लिए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या मुंबई का आईपीएल से बाहर होना लगभग पक्का है या फिर वो प्लेऑफ में अभी भी जगह बना सकती है। आईए जानते हैं मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण क्या है...

अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है

मुंबई इंडियंस आईपीएल में 8 मुकाबले खेल चुकी है। इस दौरान उसे दो में जीत मिली है जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा है। सच्चाई यह है कि मुंबई अब भी आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकती है। लेकिन समस्या यह है कि उसे अपने बाकी के बचे हुए सारे मुकाबले जीतने होंगे। लीग स्टेज में मुंबई के 6 मैच बचे हैं, इन सभी जीत हासिल करने के बाद उसके 16 अंक हो जाएंगे और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।

16 अंक एक ऐसा मानक है, जिससे प्लेऑफ में पहुंचना पक्का हो जाता है। यदि टीम को अपने बाकी के बचे मैच जीतना है तो हार्दिक और उनकी टीम को एकजुट होकर खेलना पड़ेगा।

एक भी हार मिली तो बढ़ेंगी मुश्किलें

वहीं अगर इन बाकी बचे 6 मैचों में से किसी एक में मुंबई को हार मिली तो उसके लीग से बाहर होने के चांसेज बढ़ जाएंगे। जैसे यदि उसने 6 में से 5 मैच ही जीते तो उसके 14 अंक ही हो पाएंगे, ऐसे में एमआई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। एक और बात मुंबई को अपना रनरेट सुधारना होगा, जो कि अभी केवल -0.784 है। अगर 14 अंक वाली स्थिति आती है तो उसके लिए मुंबई को अपना रनरेट बेहतर करना होगा।

Created On :   1 May 2026 10:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story