RR Vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, पराग और फरेरा ने खेलीं तूफानी पारियां, स्टार्क ने झटके 3 विकेट

राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, पराग और फरेरा ने खेलीं तूफानी पारियां, स्टार्क ने झटके 3 विकेट
  • राजस्थान और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मुकाबला
  • होम ग्राउंड पर राजस्थान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
  • कप्तान रियान पराग ने खेली 90 रन की पारी

डिजिटल डेस्क, जयपुर। आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।

टीम की ओर से रियान पराग ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने केवल 50 बॉल पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 90 रन की पारी खेली। पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। जुरेल ने 42 रन बनाए। राजस्थान के लिए डोनोवान फरेरा ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 14 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। यह इस सीजन का उनका पहला मैच है, वह चोट की वजह शुरुआत के 8 मैच नहीं खेल पाए थे। उनके अलावा काइल जैमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने को 1-1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर - दासुन शनाका।

दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल, पाथुम निसांका, समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर्स - अभिषेक पोरेल, विप्रज निगम और मुकेश कुमार।

Created On :   1 May 2026 9:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story