IPL 2026: SRH ने RR का विजय रथ रोका, प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लेकर राजस्थान को बैकफुट पर धकेला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जिसमें हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 57 रन से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी हैदराबाद 217 रन बनाए थे। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद के लिए अपना डेब्यू करने वाले प्रफुल हिंगे ने मुकाबले में पहले ओवर में 3 विकेट लेकर राजस्थान रॉययल्स को बड़ा झटका दिया।
टॉस हार कर पहले बैटिंग करने मैदान में उतरी SRH की शुरुआत ठीक नहीं थी। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जल्दी आउट हो गए। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, लेकिन वह अपने शतक से चूक गए। हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाए। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने भी छोटी पारी खेली लेकिन टीम के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण थी। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत SRH को 216 के स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछे करने मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स का पहले ही ओवर में 3 विकेट गिर चुका था। हैदराबाद के प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुआन ड्री प्रिटोरियस को पवेलियन भेजा। दूसरा ओवर साकिब हुसैन को दिया गया उन्होंने यशस्वी जायसवाल को चलता किया। राजस्थान 2 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद भी प्रफुल का कहर जारी था अपने स्पेल के दूसरे ही ओवर में कप्तान रियान पराग को चलता किया। 9 रन पर रास्थान की आधी टीम आउट हो चुकी थी।
इसके बाद रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने मिलकर 118 रन जोड़े। इस साझेदारी की वजह से आरआर बड़े अंतर से हारने से बच गई। जडेजा ने 45 रन और फरेरा ने 69 रन बनाए।
RR के टॉप 3 बल्लेबाजों को प्रफुल्ल हिंगे ने पवेलियन भेज कर टीम की कमर तोड़ दी। बची खुची बल्लेबाजी को साकिब हुसैन ने तहस-नहस कर दिया। प्रफुल और साकिब, दोनों ने मैच में 4-4 विकेट अपने नाम किए। बचे हुए 2 विकेट ईशान और मलिंगा ने चटकाए।
Created On :   13 April 2026 11:40 PM IST












