T20 World Cup 2026: वर्ल्डकप मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोट के चलते बाहर हो सकता है यह स्टार ऑलराउंडर

वर्ल्डकप मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोट के चलते बाहर हो सकता है यह स्टार ऑलराउंडर
भारतीय टीम कल वर्ल्डकप में अपना अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस ओपनिंग मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा इंजर्ड होने के चलते वर्ल्डकप से बाहर हो सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कल (शनिवार, 7 फरवरी) से टी20 वर्ल्डकप का आगाज हो रहा है। भारतीय टीम कल अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस ओपनिंग मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा वर्ल्डकप से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि उन्हें 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी।

चोट से उबरने की संभावना कम

टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को हुई प्री मैच कॉन्फ्रेंस में हर्षित के खेलने न खेलने पर बात की। उन्होंने कहा, 'हर्षित अभी पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति अच्छी नहीं लग रही।' भारतीय कप्तान ने कहा कि शाम तक उनकी फिटनेस पर अंतिम जानकारी दे दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के राणा जिन्हें वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी, उससे उबरने में उन्हें टाइम लग सकता है। इसके चलते वह टूर्नामेंट के मैच नहीं खेल सकते। सूर्यकुमार यादव ने भी प्री मैन कॉन्फ्रेंस में कहा था कि फिजियो उनकी चोट की जांच कर रहे हैं। उनके उबरने की संभावना कम है।

वॉर्मअप मैच में केवल एक ओवर फेंका था

हर्षित राणा वॉर्म-अप मुकाबले में केवल एक ही ओवर खेल सके थे। इस ओवर में उन्होंने 16 रन दिए थे। इसके बाद दर्द बढ़ने पर वह मैदान से बाहर चले गए थे। वहीं यदि हर्षित टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया जा सकता है।

हर्षित के टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं। इनमें वो 9 विकेट ले चुके हैं। हर्षित के अलावा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी संदेह बना हुआ है। अपने अहम खिलाड़ियों का इस तरह से चोटिल होना टीम इंडिया के लिए चिंता बढ़ाने वाला है।

Created On :   6 Feb 2026 4:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story