India Squad T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोट के चलते टीम से बाहर हो सकता है ये स्टार ऑलराउंडर

टी20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोट के चलते टीम से बाहर हो सकता है ये स्टार ऑलराउंडर
टी20 वर्ल्डकप शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। इस मेगाइवेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट के सह-मेजबान भारत ने भी अपनी टीम घोषित कर दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टी20 वर्ल्डकप शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। इस मेगाइवेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। टूर्नामेंट के सह-मेजबान भारत ने भी अपनी टीम घोषित कर दी है। हालांकि टीम इंडिया मैनेजमेंट की सबसे बड़ी दिक्कत स्क्वाड में शामिल प्लेयर्स को चोटिल होना है। तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर इस इंजर्ड हैं। बात करें स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की तो उनकी टीम में वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुंदर को चोट से उबरने में टाइम लग सकता है। इस वजह से वह वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों में शायद न खेल पाएं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर में सूत्र के हवाले से बताया गया कि भारत और पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच में अभी 2 सप्ताह से भी ज्यादा समय बाकी है। सुंदर वह मुकाबला खेल सकते हैं।

यदि सुंदर चोट से नहीं उबर पाए तो बीसीसीआई ने उनका विकल्प भी तैयार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाशिंगटन सुंदर को वर्ल्ड कप टीम में इसलिए सिलेक्ट किया था जिससे वो विपक्षी टीमों में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने मुश्किल खड़ी कर सकें। कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई को मौका देने की वजह भी यही थी कि टीम इंडिया में अभी ऑफ-स्पिन गेंदबाज और गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ियों के बहुत ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

Created On :   28 Jan 2026 8:31 PM IST

Tags

Next Story