India-England ODI: लॉर्ड्स मैदान पर बैथेल और डकेट के बीच हुई 192 रन की साझेदारी, ऐसा पहली बार कर रच दिया इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लिस टीम के ओपनर जैकब बैथेल और बेन डकेट ने 192 रन की साझेदारी कर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के द्वारा भारत के खिलाफ की गई यह सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। आइए आपको बातते हैं कि लॉर्ड्स मैदान पर सबसे बड़ी साझेदारी किसके नाम है?
लॉर्ड्स में अब तक सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड जॉफ्री बॉयकॉट और पीटर विली के नाम था। इन दोनों बल्लेबाजों ने साल 1980 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 135 रन की साझेदारी की थी। 46 साल बाद बेन डकेट और जैकब बैथेल ने उनका रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने 19 जुलाई 2026 में मिलकर 192 रन की साझेदारी कर डाली।
192 रन - बेन डकेट और जैकब बैथेल (2026)
135 रन - जॉफ्री बॉयकॉट और पीटर विली (1980)
यह भी पढ़े -इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रन का टारगेट, डकेट ने खेली शतकीय पारी, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और प्रिंस यादव ने झटके 1 विकेट
भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले इंग्लिश बल्लेबाज
192 रन - बेन डकेट और जैकब बैथेल (2026)
160 रन - जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो (2019)
158 रन - एलिस्टर कुक और इयान बेल (2013)
135 रन - जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो (135)
Created On :   19 July 2026 9:19 PM IST












