Rohit Sharma Retirement Rumors: रोहित शर्मा के संन्यास पर खेल जगत में मचा बवाल, गंभीर-आगरकर पर भड़के आर. अश्विन, कहा - 'एक खराब सीरीज...'

रोहित शर्मा के संन्यास पर खेल जगत में मचा बवाल, गंभीर-आगरकर पर भड़के आर. अश्विन, कहा - एक खराब सीरीज...
रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों से क्रिकेट जगत में बवाल मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि लॉर्ड्स में इंग्लैड के खिलाफ खेला जाने वाला लास्ट वनडे मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों से क्रिकेट जगत में बवाल मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि लॉर्ड्स में इंग्लैड के खिलाफ खेला जाने वाला लास्ट वनडे मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स तक इसके लिए टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऐसा महसूस करवाने का प्रयास कर रहे हैं कि अब उनकी टीम में आवश्यकता नहीं है।

इस मामले पर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, 'यशस्वी जायसवाल अच्छा करते रहे हैं और अपने मौके के इंतजार में हैं। मगर आप एक सेलेक्टर, कोच या उस व्यक्ति के नजरिए से देखें, आपने अगर पहले ही दिमाग में सोच लिया है कि ये खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे, तो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तुरंत बाद यह बता देना चाहिए था।'

अपना उदाहरण देते हुए अश्विन ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा था। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में टीम भी हारी और उनका प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अश्विन ने कहा कि वे खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद लेते हैं। जब टीम ऑस्ट्रेलिया गई तो उन्हें ऐसा लगा कि मैनेजमेंट उन्हें टीम में नहीं रखना चाहता है। इस वजह से उन्होंने खुद संन्यास का ऐलान कर दिया।

अश्विन ने आगे कहा, 'अगर उनमें से किसी को भी ऐसा लगा कि अब मैनेजमेंट को उनकी जरूरत नहीं है, तो 2 चीजें होंगी। पहला ये कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएंगे और दूसरा यह कि वो टीम के साथ रहते हुए भी ऐसे दिखेंगे जैसे उनका आत्मविश्वास गिर गया हो।"

Created On :   18 July 2026 12:04 AM IST

Tags

Next Story