India vs Eng 3 ODIs: सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा, हिटमैन रोहित शर्मा का कैसा है इस मैदान पर रिकॉर्ड?

सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा, हिटमैन रोहित शर्मा का कैसा है इस मैदान पर रिकॉर्ड?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। अब तक 2 मुकाबले खेल जा चुके हैं तीसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का यह आखिरी मैच हो सकता है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार (18 जुलाई) को जिस पिच पर खेला जाना है उस मैदान पर रोहित शर्मा का वनडे, टेस्ट और टी-20 में कैसा रिकॉर्ड है।

रोहित के वनडे विश्व कप खेलने को लेकर क्या खबर चर रही?

आयरलैंड के खिलाफ 23 जून 2007 को रोहित शर्मा ने पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। जो कि वनडे फॉर्मेट में था। उन्होंने टी-20 में इसी साल में डेब्यू किया था। टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 नवंबर 2013 को टेस्ट में डेब्यू किया। टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप जिताने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। उसके बाद टेस्ट से भी अलविदा कह दिया। वह अभी वनडे खेल रहे हैं। वनडे विश्व कप 2027 में होना है BCCI की चयन समिति रोहित को लेकर कह रही है कि वह आगामी वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं है। फैंस का कहना है कि वह विश्व कप खेलेंगे लेकिन जो रिपोर्ट सामने आई है उसने समर्थकों को हैरान कर दिया है।

रोहित शर्मा का लॉर्ड्स में कैसा है रिकॉर्ड?

वनडे में रोहित ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दो मैच खेले हैं। एक में वह शून्य पर और दूसरे में 15 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं पहली पारी में 104 रन और दूसरी में 83 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित के बल्ले से 2 छक्के और 13 चौके निकले थे। वहीं, टी-20 की बात करें तो उन्होंने कुल 2 टी-20 मुकाबले खेले हैं। पहले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 रन बनाकर आउट हुए और दूसरे में इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन बना पाए।

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इस बार फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वह कोई बड़ी पारी खेलकर अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे। मौजूदा 3 मैचों की सीरीज में दो में फ्लॉप रहे हैं। पहले मैच में उन्होंने 21 गेंदों में 11 और दूसरे मैच में 47 गेंदों में 26 रन बनाए।

Created On :   17 July 2026 6:07 PM IST

Tags

Next Story