Kohli-Gambhir Dispute: क्या विराट-गंभीर एक दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने बताई सच्चाई

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच रविवार को कॉर्डिफ में खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के मतभेदों की खबरें खूब वायरल हो रही हैं। कार्डिफ में गुरुवार को खेले गए दूसरे वनडे से पहले नेट्स के दौरान कोहली और गंभीर के बीच बातचीत नहीं दिखने के बाद दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। अब इस मामले पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया है।
यह भी पढ़े -ईशान किशन 12 साल की उम्र में छोड़ा शहर, बिना खाने के गुजारी रातें, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर रचा इतिहास
सितांशु के मुताबिक, दोनों दिन में कम से कम 10 बार आपस में बात करते हैं। उनके बीच बातचीत बंद होने की बात महज अफवाह है। मीडिया की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि विराट को मुख्य कोच से बात करने के लिए किसी ब्रिज की जरूरत है।' कोटक ने आगे कहा, मुझे नहीं पता ये बातें कहां से आती हैं। ये सिर्फ अफवाहें हैं।'
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कोहली और गंभीर के बीच बातचीत नहीं हो रही है। साथ ही ये भी कहा गया था कि नेट्स के दौरान गंभीर ने कोहली तक अपना मैसेज गंभीर के जरिए भेजा था। इसमें यह भी कहा गया था कि कोहली ने प्रैक्टिस के बाद गंभीर को इग्नोर किया।
यह भी पढ़े -लॉर्ड्स में होने वाला वनडे रोहित का अगर आखिरी मैच है, तो वह यादगार पारी खेलकर विदाई लेंगे पार्थिव
वहीं अभ्यास सत्र के दौरान कोहली को बल्लेबाजी से जुड़ी कोई एडवाइज देने के सवाल पर कोटक ने कहा कि उनके जैसे सीनियर बल्लेबाज को बिना जरूरत सलाह देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'जब विराट बल्लेबाजी करने जाते हैं तो अगर वह खुद इनपुट नहीं मांगते या कोई बड़ी तकनीकी बात नहीं होती, तो उन्हें बिना मांगी सलाह देना सही नहीं है।'
Created On :   17 July 2026 5:09 PM IST











