ND vs ENG 3rd ODI: वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम इंडिया में होगी इस धांसू गेंदबाज की एंट्री, लॉर्ड्स वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम इंडिया में होगी इस धांसू गेंदबाज की एंट्री, लॉर्ड्स वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। साल 2018 के बाद से इंग्लैंड ने कभी वनडे सीरीज में भारत को नहीं हराया है। ऐसे में मेजबान टीम हार के इस सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। वहीं भारतीय टीम यादगार जीत के साथ अपने इंग्लैंड दौरे का अंत करना चाहेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मैच रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी तरफ वाशिंगटन सुंदर चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं, तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कौन शामिल होगा इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इस सीनियर बॉलर को मिलेगा मौका!

वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद कुलदीप यादव उनकी जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। क्योंकि स्पिनर के रूप में वाशिंगटन के बाद वही एकमात्र विकल्प बचे हैं। हालांकि अगर भारतीय टीम 4 पेसर और एक स्पिनर के फॉर्मुले के तरह उतरती है तो फिर उन्हें मौका मिलना मुश्किल होगा।

वहीं, दूसरी तरफ केएल राहुल बीमार होने के चलते दूसरा वनडे में नहीं खेल पाए थे, उनके स्थान पर ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने थे। अब अगर राहुल स्वस्थ होते हैं तो ईशान किशन का बाहर बैठना तय है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़।

Created On :   18 July 2026 12:22 AM IST

Tags

Next Story