Rohit Sharma Out Of 2027 WC: रोहित शर्मा के फैंस के लिए आई बुरी खबर, लॉर्ड्स वनडे हो सकता है करियर का आखिरी मैच

रोहित शर्मा के फैंस के लिए आई बुरी खबर, लॉर्ड्स वनडे हो सकता है करियर का आखिरी मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। लॉर्ड्स में होने वाला यह मैच रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। लॉर्ड्स में होने वाला यह मैच रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी ने साफ कर दिया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा नहीं हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ बैठक में उन्हें इस फैसले के बारे में जानकारी दे दी गई है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से इसके बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

फैसले से नाखुश रोहित

चयनकर्ताओं ने रोहित से कहा है कि अब यशस्वी जायसवाल जैसे युवाओं को मौके दिए जाएंगे। उन्होंने रोहित पर यह फैसला छोड़ दिया है कि वह रिटायरमेंट का ऐलान करते हैं या फिर चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे रोहित शर्मासिलेक्शन कमेटी के फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने इसके बारे में बोर्ड के कुछ अधिकारियों से भी बात की है।

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय वनडे टीम में शामिल रोहित शर्मा का सीरीज में प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने सीरीज के दो वनडे मैचों में 11 और 26 रन बनाए हैं।

इन वजहों से खत्म हो सकता है करियर

रोहित की इंटरनेशनल करियर के खत्म होने की सबसे बड़ी वजह उनकी उम्र है। अगले साल वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र 40 की हो जाएगी। सिलेक्टर्स उनकी जगह नए खिलाड़ी को मौका देना चाहते हैं। दूसरी वजह युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना है। सिलेक्शन कमेटी चाहती है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए नई टीम बने। इसी वजह से उनकी योजना यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा मौका देनी की है।

Created On :   17 July 2026 12:14 AM IST

Tags

Next Story