IND Vs ENG: दूसरे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को दिया 234 रन का टारगेट, कोहली-अय्यर के अर्धशतक, आर्चर और एटकिंसन ने झटके 3-3 विकेट

दूसरे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को दिया 234 रन का टारगेट, कोहली-अय्यर के अर्धशतक, आर्चर और एटकिंसन ने झटके 3-3 विकेट
कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 234 रन का टारगेट रखा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 44 ओवर में 233 रन बनाए।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 234 रन का टारगेट रखा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 44 ओवर में 233 रन बनाए। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में अभी 1-0 से आगे है। भारत की कोशिश इंग्लैंड को 233 रन से पहले रोककर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। वहीं, इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी।

कोहली-अय्यर के अर्धशतक

भारत के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। कोहली ने 65 जबकि अय्यर ने 66 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 31 और रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए। आखिरी में जसप्रीत बुमराह ने 20 रन बनाकर भारत को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया।

जोफ्रा आर्चर ने झटके 3 विकेट

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट लिए। साकिब महमूद को दो सफलताएं मिलीं। सैम करन व विल जैक्स को 1-1 विकेट मिला। स्टार स्पिनर आदिल राशिद को कोई सफलता नहीं मिल सकी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद।

Created On :   16 July 2026 9:29 PM IST

Tags

Next Story