IND vs ENG: विराट ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, अर्धशतकीय पारी खेल रच दिया इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 65 रन की पारी खेल कर पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर गई है जहां वह 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। गुरुवार (16 जुलाई) को सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इसी बीच आइए आपको बता देते हैं कि इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं? लिस्ट में देखे विराट और रोहित किस नंबर पर है?
यह भी पढ़े -इंग्लैंड और फ्रांस के बीच होगी तीसरे स्थान की जंग, एम्बाप्पे, केन और बेलिंगम के पास गोल्डन बूट जीतने का मौका
इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। उन्होंने ODI के बेताज बादशाह राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। द्रविड़ ने 2645 रन बानाए थे वहीं, कोहली ने 2646 रन बनाकर उनसे आगे निकल गए हैं। इस सूची में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 2626 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने 2,308 और सौरव गांगुली 1949 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े -दूसरे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को दिया 234 रन का टारगेट, कोहली-अय्यर के अर्धशतक, आर्चर और एटकिंसन ने झटके 3-3 विकेट
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
1 विराट कोहली - 2,646
2 राहुल द्रविड़ - 2,645
3 सचिन तेंदुलकर - 2,626
4 रोहित शर्मा - 2,308
5 सौरव गांगुली - 1,949
इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। इंटरनेशनल की 34 वनडे पारियों में उन्होंने 50 की औसत से 1354 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 12 फिफ्टी शामिल हैं। इसके अलावा टेस्ट फॉर्मेट में 17 मुकाबलों की 33 पारियों में 2 सेंचुरी और 5 फिफ्टी समेत 33 की औसत से 1096 रन अपने खाते में जोड़े। टी20 इंटरनेशनल की 7 पारियों में 192 रन जड़े।
विराट ने लगाए सबसे ज्याद अर्धशतक
विराट ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा 33 अर्धशतक लगाए हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 32 फिफ्टी लगाई है।
Created On :   16 July 2026 10:22 PM IST












