IND Vs ENG 2nd ODI: दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में की बराबरी, रूट ने खेली नाबाद 99 रन की दमदार पारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लेगी।
कार्डिफ में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और 233 रन बनाए। इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
इंग्लैंड की जीत के सबसे बड़े हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने नाबाद 99 रन की पारी खेली है। अगर वह न होते तो मैच भारत के पाले में चला जाता, लेकिन एक तरफ जारी विकेटों की पतझड़ के बीच रूट टिक रहे और इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाई। उनके अलावा विल जैक्स ने 30 रन की पारी खेली। भारत की ओर से से गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। बुमराह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली।
इससे पहले विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने 233 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टीम का कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 44 ओवर में ही सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड - बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद।
Created On :   17 July 2026 1:35 AM IST














