India-England 3rd ODI: सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले इंडिया को लगा बड़ा झटका, यह 'खूंखार ऑलराउंडर' खिलाड़ी टीम से बाहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। तीसरा मैच जो जीतेगा सीरीज उसके नाम हो जाएगी। इसी बीच भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है पहले मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। वह अगल मैच खेलेंगे या नहीं इसके बारे में क्या अपडेट है आइए आपको बता देते हैं।
सीरीज के दूसरे मैच में वाशिंगटन ने चोट की वजह से गेंदबाजी भी नहीं की थी। जिसके कारण टीम को बड़ा नुकसान हुआ था। बता दें, भारतीय टीम के दो ऑलराउंटर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी पहले ही चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। इसके बाद अब वाशिंगटन के चोटिल होने की खबर ने टीम की चिंता बढ़ा दी है।
पिछले मुकाबले में भारत कितने विकेट से हारा?
इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। अब सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लेगी। कार्डिफ में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की और 233 रन बनाए। इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार
इंग्लैंड का स्क्वॉड
हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जो रुट, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, सैम करन, जोश टंग, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद
Created On :   17 July 2026 7:02 PM IST











