Sir Gary Sobers Passes Away: महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेले, वैभव सूर्यवंशी ने श्रद्धांजलि दी

महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेले, वैभव सूर्यवंशी ने श्रद्धांजलि दी
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 साल के थे।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 साल के थे। वह क्रिकेट इतिहास के पहले थे, जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। उन्होंने यह 1968 में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ यह कारनामा किया था।

16 साल की उम्र में किया था डेब्यू

सोबर्स ने साल 1953 में 16 साल की आयु में बारबाडोस के लिए अपने डेब्यू किया था। वहीं उनका इंटरनेशनल कुछ ही समय बाद हुआ। गैरी सोबर्स 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान चर्चा में आए। सीरीज के एक मैच में सोबर्स ने नाबाद 365 रन की पारी खेली। यह टेस्ट मैच की एक पारी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था। इस रिकॉर्ड को वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 1994 में तोड़ा था।

सोबर्स ने 1974 यानि 38 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। अपने 20 के करियर में उन्होंने 93 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने करीब 58 की औसत से 8032 रन बनाए। वहीं, अपने फर्स्ट क्लास करियर में सोबर्स ने 383 फर्स्ट-क्लास मैचों में 28,000 से ज्यादा रन बनाए और 1,000 से ज्यादा विकेट चटकाए। साल 1975 में उन्हें 'नाइटहुड' (सर) की उपाधि मिली थी। वहीं, साल 2009 में गैरी सोबर्स को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

वैभव सूर्यवंशी ने दी श्रद्धांजलि

वैभव सूर्यवंशी ने सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे सर गैरी सोबर्स को खेलते देखने का मौका कभी नहीं मिला, लेकिन बचपन से ही अपने पिता से उनकी महानता के किस्से सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। वह ऐसी महान शख्सियत थे, जिनका नाम पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। ओम शांति।'

Created On :   17 July 2026 11:23 PM IST

Tags

Next Story