Rohit Sharma Retirement News: 'आखिरी मुकाबले में शतक लगा दे यार..' रोहित शर्मा के लिए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने किया इमोशनल मैसेज

आखिरी मुकाबले में शतक लगा दे यार.. रोहित शर्मा के लिए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने किया इमोशनल मैसेज
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह वो खबर है जिसके मुताबिक लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच होगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह वो खबर है जिसके मुताबिक लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच होगा। इस मैच के बाद हिटमैन इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इस खबर से फैंस लेकर पूर्व क्रिकेटर तक निराश हैं, वह रोहित को वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते देखना चाहते थे।

इस बीच पूर्व क्रिकेटर और अभी के समय के फेमस कमेंटेटर आकाश शर्मा ने रोहित के रिटायरमेंट की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा 47 गेंदों पर केवल 26 रन ही बना सके। उनका स्ट्राइक रेट 55 का रहा। इसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि रोहित वनडे क्रिकेट में कभी इतना धीमा नहीं खेले हैं। कप्तानी छिनने के बाद उनका खेलने का तरीका बदला है। पहले वनडे में भी वो इसी तरह धीमा ही खेले थे।

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, "रोहित ने अपनी बैटिंग का तरीका बदला है। एक समय था जब वो पावरप्ले ओवरों में पचासा ठोक दिया करते थे, लेकिन दूसरे वनडे में वो 18वें ओवर में आउट हुए और सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हुए। हमने उन्हें इस तरह से खेलते हुए पहले कभी नहीं देखा है।"

रोहित से की भावुक अपील

आकाश ने आगे कहा कि कप्तान से हटने के बाद रोहित के खेलने का तरीका बदला है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उन्हें खेलने का थोड़ा और वक्त दिया जा सकता था। क्या सेलेक्टर्स रोहित को थोड़ा और मौका नहीं दे सकते थे, क्योंकि वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी डेढ़ साल का समय बचा है। क्या टीम मैनेजमेंट इसके लिए थोड़ा इंतजार नहीं कर सकता था।

उन्होंने रोहित शर्मा से अपील करते हुए कहा, "अगर ये रोहित शर्मा का आखिरी मैच है, तो मैं सिर्फ इतना कहूंगा, 'आखिरी मैच में 100 बना दे यार। लॉर्ड्स के ग्राउंड पर एकदम लॉर्ड की तरह खेल जा। जिस तरह से इस फॉर्मेट को रूल किया है उसी तरह विदा लेकर जाओ।

Created On :   17 July 2026 6:21 PM IST

Tags

Next Story