Rohit Sharma Retirement Rumors: लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी मैच नहीं होगा, BCCI ने रिटायरमेंट की अटकलों को किया खारिज

लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी मैच नहीं होगा, BCCI ने रिटायरमेंट की अटकलों को किया खारिज
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की अटकलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा बयान दिया है। बोर्ड के मुताबिक लॉर्ड्स वनडे रोहित के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच नहीं होगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की अटकलों के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा बयान दिया है। बोर्ड के मुताबिक लॉर्ड्स वनडे रोहित के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच नहीं होगा।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाला आखिरी वनडे रोहित शर्मा का आखिरी मैच नहीं होगा। सैकिया ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

'रोहित भारत के लिए खेलते रहेंगे'

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सैकिया ने कहा, 'रोहित के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा कि रोहित आगे भी भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे।'

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि बीसीसीआई ने रोहित को यह बता दिया है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा नहीं हैं।

Created On :   18 July 2026 2:16 AM IST

Tags

Next Story