Duleep Trophy 2026: दिलीप ट्रॉफी वेस्ट जोन टीम का हुआ एलान, यह खिलाड़ी करेगा टीम की कप्तानी, जाने कब से शुरू हो रहा टूर्नामेंट?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई थी जहां उसे वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अगले ही दिन जोनल सिलेक्शन कमेटी ने 20 जुलाई को दिलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम का एलान किया। टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। पिछले साल वेस्ट जोन की कप्तानी भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को सौंपी गई थी। इस बार टीम का नेतृत्व कौन कर रहा है आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़े -आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ शुभमन गिल-मोसाद्देक हुसैन को पछाड़कर नाथन स्मिथ ने जीता जून माह का खिताब
इस बार दिलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया गया है। ऑलराउंडर शम्स मुलानी को टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। पिछले साल जब भारतीय टीम के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को वेस्ट जोन की कप्तानी दी गई थी तो उन्होंने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। इस बार भी टीम का हिस्सा हैं यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम फाइनल जीत पाती है कि नहीं।
सितारों से सजी टीम
टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. 15 सदस्यीय स्क्वॉड में पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान और उर्विल पटेल को मौका मिला है। उर्विल के अलावा हार्विक देसाई को भी विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े -वर्ल्ड चेस डे मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु की शतरंज विरासत को सराहा, लगातार समर्थन का वादा किया
बॉलिंग डिपार्टमेंट में उपकप्तान शम्स मुलानी, तनुष कोटियान और सिद्धार्थ देसाई स्पिनर का किरदार अदा करेंगे। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर और तुषारदेश पांडे जैसे स्टार शामिल हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी भी टीम का हिस्सा हैं।
दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का स्क्वॉड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे
रिजर्व प्लेयर- जय गोहिल, आर्या देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जयसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर
Created On :   20 July 2026 7:25 PM IST












