India vs Zimbabwe T20 series: वैभव के पास सुनहरा मौका, जिम्बाब्वे दौरे पर कर सकते हैं आईपीएल जैसा कारनामा, देखें यहां कब और कहां खेला जाएगा मैच?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड टूर खत्म होने बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाने के लिए तैयार है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया गया था लेकिन वह आईपीएल जैसा कमाल नहीं दिखा पाए थे। भारत 23 जुलाई से जिम्बाब्वे से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव को खुद को साबित करने के लिए उनके पास सुनहरा मौका है। दोनों देशों के बीच 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी-20 सीरीज के 3 मैच खेले जाने हैं।
टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
यह भी पढ़े -इंग्लैंड से सीरीज हारने की चर्चाओं के बीच युवराज सिंह ने कह दी बड़ी बात, रोहित-विराट नहीं मुझे इस खिलाड़ी की चिंता
भारत और जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टी20- 23 जुलाई 2026. शाम 4:30 बजे
दूसरा टी20- 25 जुलाई 2026. शाम 4:30 बजे
तीसरा टी20- 26 जुलाई 2026. शाम 4:30 बजे
इंग्लैंड दौरे पर वैभव ने कितने रन बनाए थे?
इंग्लैंड दौरे पर वैभव तीन मैचों में केवल 42 रन ही बना सके हैं। मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्हें संजू सैमसन जैसे सीनियर बल्लेबाज की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। लेकिन, इस मैच में वे केवल 14 रन ही बना सके थे। इसके बाद ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में भी टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया और प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया। लेकिन इस मैच में भी वे 13 रन बनाकर आउट हो गए। अब ब्रिस्टल में चौथे टी20 में भी वह केवल 15 रन ही बना सके।
Created On :   20 July 2026 11:25 PM IST












