India-Zimbabwe T20 match: सीरीज शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे टीम ने भारत को दी चुनौती, 'लड़ाई नहीं होगी एकतरफा' जीतेंगे मैच

सीरीज शुरू होने से पहले जिम्बाब्वे टीम ने भारत को दी चुनौती, लड़ाई नहीं होगी एकतरफा जीतेंगे मैच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया जिम्बाब्वे से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड से 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से मिली हार के बाद इंडिया टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने सीरीज शुरू होने के पहले बड़ा बया दिया है।

सिकंदर रजा ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "इस सीरीज में दोनों देशों के पास जीतने के बराबर मौके होंगे। मैं एक बात को लेकर आश्वस्त हूं कि जिम्बाब्वे लगातार बहुत ही रोमांचक क्रिकेट खेल रहा है, इसलिए मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि यह सीरीज बहुत मनोरंजक होगी। मुझे लगता है कि जहां तक ​​जीतने या हारने की बात है, जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है, तो दोनों देशों के पास सीरीज जीतने का बराबर मौका है।"

रजा ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि भारत की तरह जिम्बाब्वे भी बदलाव की दौर से गुजर रहा है, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि सीरीज एकतरफा होगी।"

भारत और जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20- 23 जुलाई को शाम 4:30 बजे

दूसरा टी20- 25 जुलाई को शाम 4:30 बजे

तीसरा टी20- 26 जुलाई को शाम 4:30 बजे

Created On :   21 July 2026 6:28 PM IST

Tags

Next Story