ODI World Cup 2027: टूर्नामेंट के लिए इंडिया समेत इन 8 टीमों ने किया क्वालीफाई, जाने पाकिस्तान ने पास किया या नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए ICC ने क्वालीफिकेशन की कट-ऑफ तारीख 30 सितंबर 2026 तय की है। 0DI विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और यह 4 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक खेला जाएगा।
विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे कर रही हैं इसलिए वह बिना कोई कट-ऑफ (अंक रैंकिंग सीमा) पास किए सीधे क्वालीफाई कर लेंगी। वहीं, अगली टॉप जो 8 टीमें हैं वह भी वनडे रैंकिंग में क्वालीफआई कर जाएंगी। अतिंम की जो 4 टीमें हैं उनको क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट से गुजरना होगा।
यह आठ टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई
वनडे विश्व कप 2027 के लिए दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, बात करें अफगानिस्ता और बांग्लादेश की तो वह वनडे रैंकिंग में 8 या 9 नंबर पर रहती हैं तो उन्हें विश्व कप का टिकट मिल जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाएगी उसे चुनौती पार कर टूर्नामेंट में आना होगा।
वनडे विश्व कप का नया स्ट्रक्चर इस प्रकार
वनडे वर्ल्ड कप मेंस वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें भाग लेंगी। अब टूर्नामेंट में तीन चरण होंगे, जिससे पहले मैच से ही टूर्नामेंट रोमांचक हो जाएगा। पहले चरण में 'सुपर सीरीज' खेली जाएगी, जिसमें रैंकिंग की अंतिम तीन यानि 12वें, 13वें और 14वें नंबर की टीमों का आमना-सामना होगा। इनमें से जो भी टीम टॉप पर रहेगी वो दूसरे राउंड में प्रवेश करेगी।
दूसरे राउंड में 12 टीमें होंगी, जो कि दो ग्रुप में बंटी होंगी। दोनों ग्रुप में से टॉस 3-3 टीमें और दोनों ग्रुप को मिलाकर अगली टीम यानि सांतवी टीम तीसरे राउंड में पहुंचेगी।
तीसरा राउंड 'सुपर 7' होगा, जिसमें सभी 7 टीमें आपस में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में कुल 21 मैच खेलेंगी। इसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। जीतेने वाली दो टीम खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी।
Created On :   21 July 2026 7:58 PM IST












