Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, अनुभवी के साथ युवा प्लेयर्स भी शामिल

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सिकंदर रजा की कप्तानी वाले स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों के लिए साथ कई युवा प्लेयर्स भी शामिल हैं। ऑलराउंडर वेस्ले मधेवी की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज तफादजवा सिगा पहली बार नेशनल T20 टीम का हिस्सा बने हैं।
इस सीरीज में टीम इंडिया प्रेशर में होगी, क्योंकि टीम आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वो एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। वहीं, हेड टु हेड में देखें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें से 11 टीम इंडिया ने जबकि 3 जिम्बाब्वे ने जीते हैं।
सीरीज के शेड्यूल की बात करें तो पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच 25 और 26 जुलाई को होगा। तीनों ही मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खोले जाएंगे।
जिम्बाब्वे स्क्वॉड
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवंगा, बेन करेन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवी, तडिवनाशे मरुमनि, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डिओन मायर्स, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिलंटन शुम्बा, तफादजवा सिगा।
भारत स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रिंस यादव।
Created On :   22 July 2026 2:54 PM IST











