ZIM vs IND: पहले टी20 में परेशान कर सकती है हरारे की पिच, टीम इंडिया को फूंक-फूं कर रखना होगा कदम

पहले टी20 में परेशान कर सकती है हरारे की पिच, टीम इंडिया को फूंक-फूं कर रखना होगा कदम
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (23 जुलाई, गुरुवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (23 जुलाई, गुरुवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम का इस मैदान पर अच्छा रिकॉर्ड है, लेकिन यहां की पिच आउट ऑफ फॉर्म भारतीय बल्लेबाजी परीक्षा ले सकती है सकती है। ऐसे में आयरलैंड और इंग्लैंड से हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा।

टीम इंडिया के पक्ष में रिकॉर्ड

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। उसने इस मैदान पर अब तक जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से 7 मुकाबलों में उसे जीत, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि जुलाई 2024 के जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम ने इसी मैदान पर एक मैच 100 रन और दूसरा मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम किया था।

भारतीय बल्लेबाजों को हो सकती है मुश्किल

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। अतिरिक्त उछाल और पेस के आगे टीम इंडिया की बैटिंग बिखर गई थी। लगभग ऐसी ही चुनौती जिम्बाब्वे के खिलाफ भी आ सकती है। ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा लंबे कद के गेंदबाज हैं, जिनसे भारतीय बल्लेबाजी क्रम को खतरा हो सकता है। अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

जिम्बाब्वे- सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा।

Created On :   23 July 2026 12:09 AM IST

Tags

Next Story