Yuvi on student movement: आंदोलन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में उतरे युवराज सिंह! सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

आंदोलन कर रहे छात्रों के सपोर्ट में उतरे युवराज सिंह! सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्लेयर युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्लेयर युवराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर जो पोस्ट की है, उसे सरकार से लेकर प्रदर्शनकारी छात्र सभी को जानना चाहिए। बता दें कि इस मामले पर रिएक्शन देने वाले युवराज सिंह एकमात्र क्रिकेटर हैं। उनसे पहले किसी ने भी आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

बातचीत से निकलेगा समाधान

छात्रों, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के हक को लेकर बात करते हुए युवा ने लिखा कि बातचीत के जरिए भारत के भविष्य के लिए समाधान निकाला जा सकता है।

युवराज सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष के लिए, आप शाति से सीखने, सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर के हकदार हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "आपकी भलाई ही एक उज्ज्वल भारत की नींव है। आइए, देखभाल, अवसर और उम्मीद वाले समुदाय बनाने के लिए साथ आएं।" युवराज सिंह ने आखिर में कहा, "बातचीत के जरिए हम भारत के भविष्य के लिए कोई सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं।"

उधर, 25वें दिन भी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपनी हेल्थ का अपडेट भी दिया। वांगचुक ने कहा कि उनका करीब 11 किलो वजन कम हो गया है।

Created On :   22 July 2026 11:57 PM IST

Tags

Next Story