Indian Women's Team Captain: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर क्यों उठ रहे सवाल? लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर शानदार पारी खेलकर बनाया था रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉर्ड्स के मैदान पर हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टेस्ट में ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने 58 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इसी बीच मंगलवार (21 जुलाई) को भारतीय टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने सभी फार्मेट के कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है?
टी-20 लीग के अनावरण समारोह में डायना एडुल्जी ने कहा, 'मुझे लगता है कि हरमनप्रीत को कप्तान के तौर पर मुश्किल हो रही है। इसका असर उनके खेल पर भी दिख रहा है। उन्हें सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खुलकर खेलने का मौका मिलना चाहिए। वह पहले शानदार ऑलराउंडर थीं, लेकिन अब खुद को सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित कर चुकी हैं। अब उनकी बल्लेबाजी पर भी असर दिखाई दे रहा है। मेरा मानना है कि अब युवा खिलाड़ियों को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।'
डायना एडुल्जी ने कहा कि जिस तरह से पुरुष क्रिकेट टीम में अलग-अलग फॉर्मेंट के लिए अलग-अलग कप्तान बनाए जाते हैं ठीक उसी तरह महिला क्रिकेट टीम में भी अलग-अलग कप्तान बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं स्प्लिट कप्तानी के पक्ष में हूं। इतना ही नहीं, तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोचिंग स्टाफ भी होना चाहिए। नए विचारों के साथ आगे बढ़ना और कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।'
हरमनप्रीत कौर का कैसा है कप्तानी रिकॉर्ड?
हरमनप्रीत कौर टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 147 मैचों में कप्तानी करते हुए भारत को 89 जीत दिला चुकी हैं। वहीं, 55 मुकाबलों में टीम को हार मिली। वनडे में उन्होंने 51 मैचों में कप्तानी करते हुए भारत को 30 मुकाबले जीत दिलाई और 19 हारे। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनकी कप्तानी में टीम ने 5 में से 4 मैच अपने नाम किए हैं।
Created On :   21 July 2026 5:59 PM IST












