India Valuable Personality List 2026: ब्रांड वैल्यू के भी किंग बने विराट कोहली, शाहरूख खान और एमएस धोनी जैसे सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत के लीजेंड क्रिकेटर विराट कोहली भारत के सबसे वैल्युएबल (मूल्यवान) सेलिब्रिटी हैं। 37 साल के इस सुपरस्टार की ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपए है, जो कि देश के अन्य सेलिब्रिटी के मुकाबले कहीं ज्यादा है। फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड की इस रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक विराट के बाद दूसरे वैल्युबल सेलिब्रेटी फिल्म सुपरस्टार शाहरुख खान हैं। उनके बाद तीसरे स्थान पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और चौथे स्थान पर क्रिकेटर एमएस धोनी हैं। पांचवे स्थान धुरंधर जैसी ऑलटाइम हिट मूवी देने वाले यंग सुपरस्टार रणवीर सिंह हैं।
यह भी पढ़े -ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका ऐतिहासिक शतक, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों की बराबरी पर आए
टॉप-10 में 3 क्रिकेटर और 7 फिल्म स्टार्स
टॉप 10 की बात करें तो इसमें 3 क्रिकेटर्स और 7 फिल्म स्टार्स हैं। छठे नंबर पर फिल्म स्टार अक्षय कुमार, सातवें पर अमिताभ बच्चन, 8वें पर लीजेंड क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, 9वें पर आलिया भट्ट और दसवें पर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम है।
फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड की यह रिसर्च रिपोर्ट खेल और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि, इसमें केवल लोकप्रियता ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज की कमाई, उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स या बॉक्स ऑफिस पर सफलता से अलग उनकी अन्य बातों पर भी ध्यान दिया गया है। रिपोर्ट में ब्रांड की ताकत को तय करने वाले पहलुओं जैसे- विशिष्टता, सामंजस्य, जुड़ाव, विश्वास, आत्मीयता और जिम्मेदारी पर भी किया गया है, जो मिलकर उनकी फाइनल ब्रांड वैल्यू तय करते हैं।
यह भी पढ़े -मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा, आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के भारतीय टीम में हुआ बदलाव
यह रिसर्च रिपोर्ट बदलते समय की तस्वीर पेश करती है। मौजूदा दौर में लोग केवल मनोरंजन या खेल में प्रदर्शन के आधार पर सेलिब्रिटी को नहीं देखते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान के साथ उनकी सार्वजनिक छवि को महत्व देते हैं। विराट कोहली का वैल्युएबल सेलिब्रिटी की सूची में टॉप पर होना इसी बदलाव का संकेत है। क्रिकेट फील्ड पर उनकी उपलब्धियों के साथ ही फिटनेस, अनुशासन और युवाओं के बीच उनकी पॉजीटिव इमेज ने उन्हें सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित किया है।
Created On :   9 Jun 2026 4:00 PM IST







